• Home  
  • बंदर ने 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती
- छत्तीसगढ़ - बड़ी ख़बर - सरगुजा - हादसा

बंदर ने 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली बंदर के आतंक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में एक बंदर ने पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर बताई […]

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली बंदर के आतंक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में एक बंदर ने पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घर में घुसा जंगली बंदर, मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, जंगली बंदर अचानक रजपुरी कला की बस्ती में घुस आया। बंदर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में छिप गए।

इसी दौरान बंदर एक घर में घुस गया, जहां 5 माह की बच्ची त्रिशिका प्रजापति पालने में सो रही थी। बंदर ने मासूम को पालने से उठाया और कुछ दूरी तक लेकर चला गया।

पानी से भरे ड्रम में डाल दिया मासूम

परिजनों के मुताबिक, बंदर ने मासूम को घर के पास रखे पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया। बच्चे को ड्रम में पड़ा देखकर परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लेकर पहुंचे।

मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गांव में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से रजपुरी कला गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली बंदर के कारण बस्ती में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने और बस्ती में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

घायल मासूम की पहचान त्रिशिका प्रजापति (लगभग 5 माह), पिता सुदर्शन प्रजापति, निवासी रजपुरी कला, लखनपुर के रूप में बताई गई है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.