• Home  
  • पहंदा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - हादसा

पहंदा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

कोरबा 14 अगस्त। ग्राम पंचायत पहंदा के रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू […]

कोरबा 14 अगस्त। ग्राम पंचायत पहंदा के रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, व्यक्ति रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसे की वजह क्या रही, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.