• Home  
  • नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

  सफल क्रियान्वयन हेतु गठित पैनल की अध्यक्षता में बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कोरबा 21 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित […]

  सफल क्रियान्वयन हेतु गठित पैनल की अध्यक्षता में बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

कोरबा 21 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के संबंध में गठित पैनल की अध्यक्षता में  बीमा कंपनियों के पदाधिरियों के साथ राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के रूप में प्रस्तुत कर आपसी सहमति से निराकरण कराये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों बीमा कंपनियों से संबंधित लंबित एवं मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया किया कि संबंधित प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख समय पर उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों के  निराकरण के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते से निराकृत किये जाने पर जोर दिया गया। न्यायाधीशगण की गठित पैनल नेे उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपील की गयी कि वे संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देते हुए अधिकारिक प्रकरणों को समझौते के आधार पर निराकृत कराने का प्रयास करें।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.