• Home  
  • देवरी-कोरई मार्ग में सलिहा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 6.24 करोड़ की स्वीकृति
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज

देवरी-कोरई मार्ग में सलिहा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 6.24 करोड़ की स्वीकृति

कोरबा, 25 अगस्त 2026/ देवरी-कोरई (तुन्दुकोन्हा) मार्ग में सलिहा नाला पर निर्मित सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से […]

कोरबा, 25 अगस्त 2026/ देवरी-कोरई (तुन्दुकोन्हा) मार्ग में सलिहा नाला पर निर्मित सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 6 करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत राशि से देवरी-कोरई (तुन्दुकोन्हा) मार्ग में सलिहा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र की आवश्यकता और ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। सलिहा नाला पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन के लिए अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.