• Home  
  • करतला वन परिक्षेत्र में हाथी का तांडव: जंगल में वृद्ध को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल
- जायका

करतला वन परिक्षेत्र में हाथी का तांडव: जंगल में वृद्ध को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

सुबह जंगल गए 60-65 वर्षीय जहाज सिंह राठिया की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत, वन विभाग और ग्रामीणों में हड़कंप।

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीड़िया में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम पीड़िया निवासी जहाज सिंह राठिया (उम्र लगभग 60-65 वर्ष) की जंगल में हाथी के हमले में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे सुईआरा-तुर्रीकठरा की ओर स्थित जंगल गए थे, तभी अचानक हाथी का सामना हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
लगातार हो रही हाथियों की आवाजाही से करतला क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे गांवों में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, जिससे खेतों में काम करना और जंगल जाना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने तथा मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.