• Home  
  • तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - ब्रेकिंग - हादसा

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत

कोरबा। जिले के राजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार किसी काम से […]

कोरबा। जिले के राजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फिलहाल मृतकों की पहचान और वे कहाँ जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि हादसे के समय वे कार में सवार थे या नहीं और घटना में उनकी क्या भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.