• Home  
  • राज्योत्सव में दिखेगा Air Force का शौर्य, विष्णुदेव साय की पहल पर नवा रायपुर में ‘सारंग’ का रोमांच
- Raipur - आयोजन - छत्तीसगढ़ - राजकाज

राज्योत्सव में दिखेगा Air Force का शौर्य, विष्णुदेव साय की पहल पर नवा रायपुर में ‘सारंग’ का रोमांच

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के रोमांचकारी प्रदर्शन का भी गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 2 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने एयरोबेटिक कौशल का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले […]

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के रोमांचकारी प्रदर्शन का भी गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 2 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने एयरोबेटिक कौशल का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी आसमान से रोमांचक प्रदर्शन करेगी।

छह हेलीकॉप्टर एक साथ दिखाएंगे आसमानी करतब

राज्योत्सव के दौरान ‘सारंग’ टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर एयरोबेटिक प्रदर्शन करेंगे। टीम भारतीय वायुसेना के Advanced Light Helicopter (ALH) ‘ध्रुव’ के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन करती है। सटीक तालमेल और नियंत्रित फॉर्मेशन इस प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

कार्यक्रम में वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान आयोजन से जुड़े रहेंगे।

‘आकाशगंगा’ टीम भी दिखाएगी पैराशूट जंप

राज्योत्सव के कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी हिस्सा लेगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक्स और पैराशूट जंप, दोनों ही राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे।

कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर ली बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

Traffic और Parking पर विशेष फोकस

राज्योत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने Traffic Management और Parking Plan को लेकर विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित निर्धारण करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लोगों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लोक निर्माण विभाग को वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बेहतर साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी मजबूत

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

राज्योत्सव में आसमान बनेगा आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास की झलक पेश करने वाले राज्योत्सव में इस बार भारतीय वायुसेना का प्रदर्शन एक अलग आकर्षण जोड़ने जा रहा है। नवा रायपुर में 2 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में ‘सारंग’ के हेलीकॉप्टरों की फॉर्मेशन फ्लाइंग और ‘आकाशगंगा’ टीम के पैराशूट प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.