• Home  
  • बिहार में पंचायत ने रेप पीडि़ता को थूक चाटने के लिए किया मजबूर, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
- Big news - अपराध - कानून - बिहार

बिहार में पंचायत ने रेप पीडि़ता को थूक चाटने के लिए किया मजबूर, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

बलिया (बेगूसराय)। बलिया नगर परिषद क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर सरेआम थूक चटवाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पीडि़ता के बयान पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़त महिला ने पुलिस को […]

बलिया (बेगूसराय)। बलिया नगर परिषद क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर सरेआम थूक चटवाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पीडि़ता के बयान पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़त महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व 2 एवं 4 जून को मोहल्ले के एक पड़ोसी युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि घटना के दौरान आरोपित खिडक़ी के रास्ते भागने का प्रयास कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कथित रूप से महिला को पंचायत में सार्वजनिक रूप से थूक चटवाकर अपमानित किया गया। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। घर में अकेली होने के कारण वह तत्काल विरोध या शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा सकी। पति के घर लौटने के बाद उसने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुबोध कुमार एवं थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की।


बेगूसराय मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि प्रसारित वीडियो की सत्यता का सत्यापन किया जा रहा है। पीडि़ता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बलिया थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें जानीपुर नवटोलिया में महिला को थूक चटवाने की घटना के आरोपित संजय यादव भी शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता के बयान और प्रसारित वीडियो की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुर्की-जब्ती मामले के वारंटी राजकुमार दास, हत्या के प्रयास के आरोपित कृष्ण कुमार तथा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपित नवराज कुमार उर्फ नीरज उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.