• Home  
  • कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - शोक समाचार

कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कोरबा के वासन चाल निवासी श्री सत्येंद्र वासन का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज हैदराबाद में जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्येंद्र वासन के निधन की […]

कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कोरबा के वासन चाल निवासी श्री सत्येंद्र वासन का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज हैदराबाद में जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सत्येंद्र वासन के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। उनके निधन से वासन परिवार ने एक सदस्य को खो दिया है।

परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

शोक संतप्त परिवार में भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन सहित भतीजे वरुण, अपूर्व और गगन वासन एवं समस्त वासन परिवार शामिल हैं।

परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.