• Home  
  • गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - संगठन - समीक्षा

गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

कोरबा 03 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को कोरबा जिले के होटल महाराजा में जिलेभर के गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लेकर गौमाता की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौसेवकों […]

कोरबा 03 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को कोरबा जिले के होटल महाराजा में जिलेभर के गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लेकर गौमाता की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौसेवकों ने प्रदेश में गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष महत्व रहा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर गौसेवकों ने जिले में निराश्रित एवं घायल गौवंश के संरक्षण, उनके उपचार, चारे-पानी की व्यवस्था तथा गौ तस्करी और गौ क्रूरता पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही आम नागरिकों से भी गौसेवा के कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी गौसेवकों ने गौमाता की रक्षा, सेवा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने तथा प्रदेश में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से संगठित होकर अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.