• Home  
  • मोबाइल टावर की केबल काटते दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में
- अपराध - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़

मोबाइल टावर की केबल काटते दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में

कोरबा 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल टावर की केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों को मोबाइल टावर की केबल काटते हुए स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर पिटाई की और […]

कोरबा 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल टावर की केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों को मोबाइल टावर की केबल काटते हुए स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर का है। यहां लगे मोबाइल टावर की केबल काटते समय दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जिले में पिछले करीब तीन महीने के दौरान 33 मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाएं सामने आने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में टावर की केबल काटते हुए दो युवकों के पकड़े जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

युवकों को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और कथित तौर पर जमकर पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में बताई है। लोगों का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवकों के पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिली हैं। हालांकि, इन सामानों की बरामदगी और युवकों के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या दोनों युवक पहले हुई मोबाइल टावर चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे या नहीं।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.