• Home  
  • मंडल अध्यक्ष बताकर दो भाइयों ने किया जमकर हंगामा: चखना दुकान में लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट, पुलिस से भी की बदसलूकी, दोनों जेल गए
- अपराध - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - हादसा

मंडल अध्यक्ष बताकर दो भाइयों ने किया जमकर हंगामा: चखना दुकान में लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट, पुलिस से भी की बदसलूकी, दोनों जेल गए

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान के चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों पर रौब झाड़ा […]

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान के चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों पर रौब झाड़ा और विवाद बढ़ने के बाद अपने भाई को बुला लिया। दोनों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दुकानदारों के साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक पुलिस के साथ बहस और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। शराब दुकान परिसर में हुई मारपीट की घटना वहां लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुई है।

चखना के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई शराब दुकान के पास स्थित चखना सेंटर में पहुंचे थे। चखना खाने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने कथित तौर पर भुगतान करने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

भाई को बुलाकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला

विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने दूसरे भाई को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने दुकानदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।

शराब दुकान परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बीच सड़क पर कपड़े उतारकर किया हंगामा

मारपीट की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों युवक वहां से निकल चुके थे। इसके बाद वे मुड़पार बाईपास मार्ग से होते हुए गुरुघासीदास चौक पहुंचे।

आरोप है कि यहां दोनों ने बीच सड़क पर कपड़े उतारकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिसकर्मी जब उन्हें समझाने पहुंचे तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की।

दोनों खुद को ऊंचे रसूख वाला नेता बताते हुए पुलिस से बहस करने लगे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों विक्की और विकास को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई।

मानिकपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया। जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.