• Home  
  • सरस्वती साइकिल योजना से भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल
- IAS/IPS - छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ - 🏛️ राजनीती न्यूज़

सरस्वती साइकिल योजना से भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

बिलासपुर 04 अगस्त 2026. नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्राओं को सायकल वितरित किया साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने तिफरा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा स्थापित शीतल पेयजल […]

बिलासपुर 04 अगस्त 2026. नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्राओं को सायकल वितरित किया साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हुए।

श्री अग्रवाल ने तिफरा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा स्थापित शीतल पेयजल सेवा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ऐसी पहल समाज में सेवा की भावना को मजबूत करती है।

इसके पश्चात श्री अग्रवाल ने पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकर नगर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिली है, पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या कम हुई है और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिला है। बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में इस योजना का व्यापक लाभ छात्राओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। भाजपा सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छात्राओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा में आयोजित छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भी श्री अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र जीवन में विकसित नेतृत्व क्षमता भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बनती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.