• Home  
  • खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध खनिज परिवहन में 12 वाहन जब्त, मचा हड़कंप
- KORBA

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध खनिज परिवहन में 12 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

कोरबा, 4 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही अभियान में 12 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में […]

कोरबा, 4 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही अभियान में 12 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की गई।

खनिज उड़नदस्ता दलों ने राताखार, कसरेंगा, बरमपुर, सुराकछार, पाली, कापूबहरा और भिलाई बाजार में सघन जांच के दौरान अवैध रूप से रेत एवं मिट्टी का परिवहन करते हुए कुल 12 वाहनों को पकड़ा। इनमें 10 ट्रैक्टर और 2 टीपर शामिल हैं। जब्त वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना तथा खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

विभाग के अनुसार यह अभियान जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शासन को होने वाली राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

खनिज विभाग ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.