• Home  
  • तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
- अपराध - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - हादसा

तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

कोरबा 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कटघोरा थाना क्षेत्र में पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे […]

कोरबा 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कटघोरा थाना क्षेत्र में पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक अजय थवाईत और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं। बुधवार सुबह अजय थवाईत रोज की तरह अपनी पत्नी को एक्टिवा से स्कूल छोड़ने पहुंचे थे। पत्नी को स्कूल गेट पर छोड़ने के बाद शिक्षक पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस सड़क हादसे में बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। उसे कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और बाइक सवारों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाकारित बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फरार युवक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.