• Home  
  • नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत; एक हफ्ते में दूसरी मौत
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - जांजगीर - हादसा

नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत; एक हफ्ते में दूसरी मौत

जांजगीर-चांपा/सक्ती। सक्ती जिले के प्रसिद्ध नगरदा वॉटरफॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते चट्टानों पर जमी काई के कारण पैर फिसलने से कोरबा जिले के एक युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की […]

जांजगीर-चांपा/सक्ती। सक्ती जिले के प्रसिद्ध नगरदा वॉटरफॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते चट्टानों पर जमी काई के कारण पैर फिसलने से कोरबा जिले के एक युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक की पहचान कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के देवरमाल निवासी रोशन उर्फ राहुल पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ नगरदा वॉटरफॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था।

स्नान के दौरान फिसला पैर, चट्टान से नीचे गिरा युवक

जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण वॉटरफॉल की चट्टानों पर काई जम गई थी, जिससे वहां काफी फिसलन थी। स्नान के दौरान अचानक रोशन का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में चांपा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर और शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट

बीडीएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, पोस्टमार्टम में युवक के सिर में गंभीर चोट के साथ फेफड़ों और लीवर को भी भारी नुकसान होने की पुष्टि हुई है। चोटें बेहद गंभीर थीं और डॉक्टरों के मुताबिक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एक सप्ताह में पिकनिक स्पॉट पर दूसरी मौत

नगरदा वॉटरफॉल की घटना ने जिले के पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर सक्ती जिले के पिकनिक स्पॉट पर यह दूसरी मौत है।

इससे पहले दमाऊधारा पिकनिक स्पॉट पर दुर्ग जिले के छावनी निवासी प्रतीक कंवर की गहरे पानी में डूबने से मौत हुई थी।

बारिश में वॉटरफॉल जाने वालों से सावधानी की अपील

लगातार बारिश के दौरान वॉटरफॉल, नदी और पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टानों पर काई जमने से फिसलन काफी बढ़ जाती है। ऐसे स्थानों पर अचानक जलस्तर बढ़ने और पैर फिसलने का खतरा भी बना रहता है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में वॉटरफॉल और नदी के खतरनाक हिस्सों में जाने से बचें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अपनी तथा साथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.