• Home  
  • नगर निगम का बड़ा एक्शनः संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर 4 दुकानें सील
- अपराध - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज

नगर निगम का बड़ा एक्शनः संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर 4 दुकानें सील

कोरबा 07 अगस्त। नगर पालिक निगम कोरबा ने बकाया संपत्तिकर और दुकान किराया वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की चार दुकानों को सील कर दिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम प्रशासन […]

कोरबा 07 अगस्त। नगर पालिक निगम कोरबा ने बकाया संपत्तिकर और दुकान किराया वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की चार दुकानों को सील कर दिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

निगम प्रशासन के अनुसार, कई बार नोटिस जारी करने और बकाया राशि जमा कराने का आग्रह करने के बावजूद संबंधित दुकानदारों ने संपत्तिकर और दुकान किराया निगम कोष में जमा नहीं कराया। इसके चलते निगम को राजस्व की हानि हो रही है, जिसका असर शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर पड़ रहा है।

नगर निगम के संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वसूली अभियान के तहत निम्नलिखित चार दुकानों को सील किया गया हैः-
वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक फर्नीचर दुकान
वार्ड क्रमांक 6, मेन रोड कोरबा स्थित वर्षा ट्रेडिंग
पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित निगम की दुकान क्रमांक 31 साड़ी हब
पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित दुकान क्रमांक 34 श्रद्धा रेफ्रिजरेशन

नगर निगम ने सभी बकायादारों और करदाताओं से अपील की है कि वे संपत्तिकर, भवन कर और दुकान किराये की बकाया राशि जल्द से जल्द निगम कोष में जमा कर दें। निगम का कहना है कि बकाया वसूली के लिए सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन ने कहा कि समय पर करों का भुगतान नहीं होने से निगम को आर्थिक नुकसान होता है, जिससे विकास कार्य और नागरिक सेवाएं प्रभावित होती हैं। इसलिए सभी करदाता समय पर बकाया राशि जमा कर शहर के विकास में अपना सहयोग दें।

नगर निगम कोरबा द्वारा संपत्तिकर, भवन कर, दुकान किराया सहित अन्य बकाया करों की वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम का कहना है कि नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.