• Home  
  • आईएएस से उलझना पड़ा भारीः खुल गई व्यापारी की टैक्स फाइल, 2 साल का बकाया, दुकान में लगी सील का ताला
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज - राजनीति - समस्या

आईएएस से उलझना पड़ा भारीः खुल गई व्यापारी की टैक्स फाइल, 2 साल का बकाया, दुकान में लगी सील का ताला

कोरबा 08 अगस्त। पहले अफसरों से तीखी तकरार, फिर राजनीतिक रसूख का कथित हवाला और अब दुकान पर निगम की सील! दीपका के व्यापारी दीपक धामेचा से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। नगर निगम ने दो साल के संपत्तिकर बकाये का हवाला देते हुए उनकी दुकान को सील कर दिया […]

कोरबा 08 अगस्त। पहले अफसरों से तीखी तकरार, फिर राजनीतिक रसूख का कथित हवाला और अब दुकान पर निगम की सील! दीपका के व्यापारी दीपक धामेचा से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। नगर निगम ने दो साल के संपत्तिकर बकाये का हवाला देते हुए उनकी दुकान को सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद दीपका के कारोबारी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दरअसल, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और निगम अधिकारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। विवाद के दौरान राजनीतिक पहुंच का हवाला दिए जाने की चर्चा भी सामने आई। इसके बाद निगम के रिकॉर्ड खंगाले गए और व्यापारी की दुकान पर दो साल का संपत्तिकर बकाया सामने आने की बात कही गई। अब निगम ने इसी बकाये को आधार बनाकर दुकान पर ताला जड़ दिया है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.