• Home  
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशामुक्त समाज के लिए छात्रों ने लिया संकल्प
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - राजकाज - व्यक्तित्व - शिक्षा - संगठन - सुरक्षा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशामुक्त समाज के लिए छात्रों ने लिया संकल्प

कोरबा 09 अगस्त। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता लाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का फिलिप्स सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं […]

कोरबा 09 अगस्त। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता लाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का फिलिप्स सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.