• Home  
  • सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
- आयोजन - आस्था - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज - संगठन - सुरक्षा

सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा। सावन महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए कोरबा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। प्रत्येक सावन सोमवार को कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएगी। इसके साथ ही चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त […]

कोरबा। सावन महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए कोरबा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। प्रत्येक सावन सोमवार को कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएगी। इसके साथ ही चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्षों में सावन सोमवार के दौरान कुछ बाइकर्स द्वारा फटे साइलेंसर, तेज आवाज में डीजे और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर उत्पात मचाने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल भेजा था।

उन्होंने कहा कि इस बार भी ऐसे लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मारपीट, छेड़छाड़, अभद्रता और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू नारायणी सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिंदू नारायणी सेना के प्रमुख अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा एसपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कनकीधाम जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ कथित छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा तेज आवाज में डीजे बजाने और फटे साइलेंसर वाली बाइकों से धार्मिक वातावरण खराब होने की शिकायत भी की गई।

हिंदू नारायणी सेना ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित और निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो सके।

रविवार शाम से ही शुरू हो जाती है कांवड़ यात्रा

सावन सोमवार से एक दिन पहले रविवार शाम से ही बड़ी संख्या में कांवड़िया कनकीधाम के लिए रवाना होने लगते हैं। श्रद्धालु पैदल, बाइक और अन्य वाहनों से समूहों में कांवड़ लेकर ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए कनकीधाम पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही पेट्रोलिंग भी तेज की जाएगी।

कानून हाथ में लेने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को बख्शा नहीं जाएगा।

सावन सोमवार के दौरान शांति भंग करने, नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, छेड़छाड़ और मारपीट करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.