• Home  
  • कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (एच एम एस )की हुंकार बनी रणनीति: नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, सदस्यता सत्यापन के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सौंपी गई नई कमान
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - संगठन - समीक्षा

कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (एच एम एस )की हुंकार बनी रणनीति: नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, सदस्यता सत्यापन के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सौंपी गई नई कमान

कुसमुंडा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 08.08.2026 को बीती शाम विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शानदार ढंग से संपन्न हुई। बैठक में जहां एक ओर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान किया गया, वहीं दूसरी ओर आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर गंभीर चर्चा के बाद एक मजबूत व […]

कुसमुंडा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 08.08.2026 को बीती शाम विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शानदार ढंग से संपन्न हुई। बैठक में जहां एक ओर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान किया गया, वहीं दूसरी ओर आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर गंभीर चर्चा के बाद एक मजबूत व नई रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी (कोरबा) श्री केदारनाथ अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव जी (कुसमुंडा, कोरबा एवं सी डब्लू एस कोरबा प्रभारी), नौशाद खान जी (गेवरा, दीपिका एवं सी ई डब्लू एस प्रभारी) एवं गिरिजा साहू जी (केंद्रीय सचिव-सह महामंत्री दीपका क्षेत्र एवं जे सी सी गेवरा/दीपका) श्री आशुतोष कुमार जी ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी व गतिमान बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
*मंच -संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सह जे सी सी एवं केंद्रीय सचिव श्री अशोक कुमार साहू द्वारा विधिवत विशिष्ट एवं मुख्य अथितियों के स्वागत -सम्मान के साथ शुरू किया गया

श्री गिरिजा साहू – सभी अतिथियों का स्वागत, धन्यवाद देते हुए महामंत्री श्री नाथूलाल पांडेय जी के संबोधन में उन्होंने संगठन के प्रति त्याग एवं कोयला मजदूर सभा के नींव की बात कही। साथ ही नए व प्रमुख पदाधिकारियों को संगठन के कर्तव्य एवं लगनता के साथ काम करने की बात कही। श्री राकेश श्रीवास्तव :- सभी को संबोधित करते हुए पिछले वर्ष के सत्यापन आंकड़ों को बताते हुए आगामी सत्यापन हेतु प्रेरित किया तथा कर्मचारियों के हित के लिए तत्पर रहने की सलाह दी। श्री नौशाद खान :- सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी पूर्व समय से की गई सेवाओं, लंबे अरसे से खड़े रहने और संगठन के प्रति अपने समर्पण की बात कही। उन्होंने पद के सम्मान के अनुरूप दायित्व निभाने की बात रखी साथ ही महामंत्री श्री नाथूलाल पांडेय एवं श्री केदारनाथ अग्रवाल जी के समर्पण की सराहना की। वहीं आगामी सदस्यता सत्यापन की समय-सीमा (डेडलाइन) नज़दीक होने पर पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ काम करने पर बल दिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को अवगत कराया कि सभी कामगारों को श्रमिक-हित से जुड़े नियमों व कानूनों को पढ़ने तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया है। दूसरी ओर क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ या कार्य न होने की दशा में भी कार्य करने और कराने हेतु पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी व दायित्व सौंपने की बात रखी।

श्री केदारनाथ अग्रवाल के वक्तव्य:- श्री अग्रवाल जी ने सभा का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों व पदाधिकारियों (जैसे श्री नौशाद खान और राकेश श्रीवास्तव जी) का विशेष स्वागत किया। इसी क्रम में कुसुमुंडा क्षेत्र में ‘कोयला मजदूर सभा’ को संगठन की रीढ़ बताते हुए संगठन के भीतर गुटबाजी और पारिवारिक विखंडन का कड़ा विरोध किया। उन्होंने आपसी मतभेद भूलकर क्षेत्र में एकजुटता दिखाते हुए संगठन को प्रथम स्थान पर लाने की अपील की। वहीं महामंत्री श्री अशोक साहू जी की मेहनत और दायित्व निष्ठा की सराहना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री आर. एस. पाल जी की दीर्घकालिक उपस्थिति और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आगे आना संगठन को एकसूत्र में बांधकर रखेगा। क्षेत्र में क्वार्टरों की समस्या पर बात करते हुए अवैध कब्जाधारियों के मुद्दे को उठाया। आगामी सत्यापन के लिए इन्होंने सुझाव दिया कि संगठन द्वारा किए गए प्रभावी कार्यों, संगठन की साख (छवि) और उसके ऐतिहासिक योगदान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अंत में सभी पदाधिकारियों को पुरजोर मेहनत करने की सलाह दी और संगठन को क्षेत्र में शीर्ष पर पहुँचाने का आह्वान किया।

श्री आर. एस. पाल :- सभी का स्वागत करते हुए संगठन के पद का सम्मान किया। साथ ही संगठन में गुटबाजी न होने की बात कही। केदारनाथ अग्रवाल के संबोधन में कहा कि उनके नेतृत्व में हम संगठन को आगे ले जाएँगे। विगत वर्ष के मेम्बरशिप का उदाहरण देते हुए आगामी सत्यापन हेतु कार्य करने पर जोर दिया। नाथूलाल पांडेय जी एवं एस. के दत्ता जी द्वारा कुसुमुंडा क्षेत्र में एच एम एस की मजबूत नींव रखने की बात कही। पाल जी ने कहा कि पद बड़ा नहीं होता कार्य होता है, सब साथ मिलकर काम करना है और संगठन को आगे बढ़ाना है। साथ ही कुसुमुंडा क्षेत्र से नवनियुक्त 06केंद्रीय पदाधिकारियों की जानकारी दी।

श्री अशोक साहू :- सभी का स्वागत करते हुए केदारनाथ अग्रवाल जी के संबोधन मे विगत दिनों की संगठन के प्रति कर्मठता तथा नाथूलाल पांडेय जी के साथ संगठनात्मक सम्बन्धों को जाहिर किया तथा नया पदभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्र में संगठन को नई पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हम अपने प्रभारी एवं शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन मे एक अलग जोश, अलग जूनून से संगठन का काम करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव मेम्बरशिप के रूप मे निःसंदेह दिखाए देगा श्री कमलेश प्रधान :- श्री प्रधान जी ने सभा का सम्मान एवं स्वागत किया। इसके पश्चात सभा के मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष जी के कथन की सराहते हुए एकता के साथ कार्य करने हेतु सभा को प्रेरित किया। श्री लक्ष्मण सिंह :- श्री सिंह जी ने सभा का सम्मान/स्वागत करते हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। एवं आगामी सत्यापन हेतु विगत वर्ष के आंकड़े को सबल करने की बात कही। सभी सहयोगियों को महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुट होकर संगठन को क्षेत्र में शीर्ष पर ले जाने की बात कही। साथ ही नाथूलाल पांडेय जी व केदारनाथ अग्रवाल जी का धन्यवाद किया। श्री ओम प्रकाश यादव :- सभी का सम्मान करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री का सम्मान किया। तथा क्षेत्र में कमियों जैसे— क्वार्टर की समस्या एवं अन्य कार्य की बात कही। क्षेत्र में कामगारों के काम तत्परता के साथ करने एवं संगठन को आगे मजबूती से ले जाने की बात कही । श्री आर. एस. पाल :- (धन्यवाद ज्ञापन) श्री पाल जी ने पूरी सभा का धन्यवाद दिया तथा सभी मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद दिया एवं शांतिपूर्ण तरीके से बैठक संपन्न करने का धन्यवाद किया।

पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए बैठक में कुसमुंडा क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय, परियोजना और यूनिट समिति के पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों को विशेष संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी सदस्यों को उनके संबंधित क्षेत्रों में सदस्यता सत्यापन कार्य को समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री आर एस पाल जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू जी, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कमलेश प्रधान जी, क्षेत्रीय जे सी सी सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री एल पी सिंह जी, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य श्री निरंजन सिंह एवं सोनू प्रताप जी, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य श्री मनीष सिंह जी, परियोजना अध्यक्ष श्री रामेश्वर वैष्णव सचिव श्री देवेंद्र सिंह जी, एरिया यूनिट अध्यक्ष श्री विजय विश्वकर्मा जी सचिव श्रवण कुमार, पीट सेफ्टी कमिटी सदस्य आर के तिवारी जी के साथ सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे । जिनमें कोषाध्यक्ष एल. पी. सिंह, हाउसिंग समिति से अखिल मिश्रा तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य में नेहरू लाल पटेल, मनीष मुर्मू, रविन्द्र सिंह, टीकाराम, बालम सिंह, गंगाराम विश्वकर्मा, फूलसाय पटेल, मोती राम, संतोष शर्मा, बृजेश यादव, राकेश कुमार टेकाम, निरतू सिंह, महेन्द्र कुमरे, स्वप्निल सिंह, संतोष कुमार राठिया, मणिकान्त, रघुनंदन प्रसाद, पी. पी. सिंह, अभिषेक मिश्रा, अनुभव मिश्रा, अनंत त्रिपाठी, मणिराज शुक्ला, चोंहेन्द्र यादव, नरेन्द्र पाल महंत, हीरा सिंह कंवर, आदर्श मिश्रा, प्रदीप गौतम, निरज कुमार गुप्ता, सतीश, ताजुद्दीन, संजीत कुमार, अरविंद, नितिन कुमार शर्मा, राजा राम साहू, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, शशी कान्त गर्ग, बालकिशोर द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कश्यप, पुरस्कार कुमार, तनय राजवाड़े, रामअवतार साहू, शुभम सोनार, आकाश शर्मा, आर. एल. जांगड़े, ओमप्रकाश यादव, अविनाश मेश्राम, सपन्न कुमार की मौजूदगी रही।

सभी पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने सौंपी गई नई जिम्मेदारियों को सहर्ष स्वीकार करते हुए कुसमुंडा क्षेत्र में यूनियन के विस्तार और श्रमिक हितों के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और साथियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.