• Home  
  • टीम चरक का सावन उत्सव, भवन को मिला फंड
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - राजकाज - संगठन

टीम चरक का सावन उत्सव, भवन को मिला फंड

कोरबा। टीम चरक धर्म संवाहक संस्था दीपका की महिला टीम की ओर से एसईसीएल स्नेह मिलन क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में अपना कौशल दिखाया। भारत माता की अर्चना व हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्था पिछले कई वर्षों से दीपका क्षेत्र में सनातन परंपरा एवं […]

कोरबा। टीम चरक धर्म संवाहक संस्था दीपका की महिला टीम की ओर से एसईसीएल स्नेह मिलन क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में अपना कौशल दिखाया। भारत माता की अर्चना व हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

संस्था पिछले कई वर्षों से दीपका क्षेत्र में सनातन परंपरा एवं धर्म के संरक्षण के साथ गरीब, शोषित, वंचित और पीडि़त परिवारों की सहायता तथा धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में महिला टीम चरक की ओर से सावन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना के महाप्रबंधक नागेंद्र साहू रहे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षा महिला समिति की सचिव उर्वशी साहू, पार्षद अविनाश यादव, सीआईएसफ इंस्पेक्टर गायत्री कुर्रे ,आरक्षक संगीता वारखेड़े और सविता राजपूत उपस्थित थी। महाप्रबंधक नागेंद्र कुमार साहू ने धार्मिक ग्रंथों का संदर्भ देते हुए टीम चरक के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री साहू ने टीम चरक को भवन निर्माण के लिए 10 लाख एवं नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने भी प्रगतिनगर में बनने वाले भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। अतिथि उर्वशी साहू ने चरक संस्था को धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 21 हजार रुपए की नगद राशि भेंट की।

कार्यक्रम में संपन्न स्पर्धा में किरण बाला साहू, प्रतिभा यादव, रीता डहरवाल और उमेश्वर साहू निर्णायक थे। प्रतियोगिताओं में सावन रानी का ताज महिमा सिंह, श्रृंगार रानी रानी साहू, शारदा रानी भुवनेश्वरी जायसवाल, कोकिला रानी प्रीति सिंह तथा नटराज रानी नीलिमा एंड ग्रुप, सोलो डांस में रागनी साहू विजेता रहीं। संचालन भुवनेश्वरी जायसवाल ने किया। सत्यप्रकाश मिश्रा, मृणाल राय, दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, प्रशांत मिश्रा, कार्तिक राम श्रीवास, टिकेंद्र सिंह, गणेश राम, अमित गुप्ता मनोज गुप्ता, अरुण शुक्ला, संदीप शुक्ला, राजकुमार राठौर, गौतम पाटिल, जेतन महंत, डालचंद सोनी, लक्ष्मण वैष्णव, निरंजन साहू ने सहयोग दिया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.