• Home  
  • ’’ एक पेड़ माॅ के नाम ’’-तुलसी एजेंसी से सीएसईबी चैक तक के मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - पर्यावरण - प्रेरणा - राजकाज - सुरक्षा

’’ एक पेड़ माॅ के नाम ’’-तुलसी एजेंसी से सीएसईबी चैक तक के मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

कोरबा 10 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर तुलसी एजेंसी से सीएसईबी चैक तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के   अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। कलेक्टर […]

कोरबा 10 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर तुलसी एजेंसी से सीएसईबी चैक तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के   अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर तुलसी एजेंसी से सीएसईबी चैक तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डाॅ.संजय तिवारी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.