• Home  
  • महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने  बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिला कर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - दिवस विशेष - राजकाज - सुरक्षा - सेहत

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने  बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिला कर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

कोरबा 10 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। […]

कोरबा 10 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पदमाकर शिन्दे,डॉ. अतीक सिद्दीकी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह ,विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ, समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

       इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज 10 अगस्त को जिले के समस्त ऑगनबाडी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों /शासकीय अनुदानप्राप्त शालाओं /केन्द्रीय विद्यालयों /नवोदय विद्यालयों /मदरसों/निजी स्कूलों /अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों/महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के 50 लाख 06 हजार 112 बच्चों, किशोर/किशोरियों को कृमिनाशक  दवा एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है  एवं जो बच्चे दवा खाने से छूट जायेंगे उन्हें 17 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनिमिया की रोकथाम से बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। इस दिवस में 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ  मिलाकर चम्मच से पिलाया जायेगा, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जायेगा  तथा 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जायेगा।

इस अवसर पर महापौर ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, नियमित रूप से हाथ धोने स्वच्छ और सुरक्षित भोजन तथा साफ पानी का सेवन करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए कृमि संक्रमण से बचाव आवश्यक है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों / कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से अपील किया है कि  जो बच्चे 10 अगस्त कृमि मुक्ति दिवस पर कृमिनाशक दवा खाने से वंचित रह गए हैं  उन्हें  माप अप दिवस 17 अगस्त 2026 को एलबेंडाजोल की दवा खिलाए जाने की जानकारी अपने आस-पास के जनता को प्रेरित करने में महती भूमिका का निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की शतप्रतिशत सफलता हेतु अपना योगदान दे आपका प्रयास बच्चों में होने वाली कृमि को नियंत्रित कर सकता है।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.