• Home  
  • बांगो बांध में छलांग लगाने वाले रंजीत यादव का मिला शव, 48 घंटे बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - हादसा

बांगो बांध में छलांग लगाने वाले रंजीत यादव का मिला शव, 48 घंटे बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

कोरबा 17 अगस्त। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय रंजीत यादव का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। रंजीत पाली थाना क्षेत्र के चौतमा गोपालपुर का निवासी था। दोस्तों के बीच लगी कथित शर्त के बाद उसने बांध में छलांग लगाई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश […]

कोरबा 17 अगस्त। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय रंजीत यादव का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। रंजीत पाली थाना क्षेत्र के चौतमा गोपालपुर का निवासी था। दोस्तों के बीच लगी कथित शर्त के बाद उसने बांध में छलांग लगाई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

युवक के लापता होने के बाद जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम, स्थानीय गोताखोर और प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तलाश को तेज करने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया था।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत यादव अपने दोस्तों के साथ बांगो डैम घूमने आया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच बांध में छलांग लगाकर आगे निकलने की कथित शर्त लगी। बताया जा रहा है कि इसी शर्त के बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसका तैरते हुए लाइव वीडियो भी सामने आया था, लेकिन इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया और लापता हो गया।

घटना की सूचना के बाद जिला नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने बांध में तलाश शुरू की। सोमवार सुबह से सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया। आधुनिक बोट के जरिए बांध के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश की गई। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे और लगातार उसके मिलने का इंतजार कर रहे थे।

लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। वहीं, बांध में पानी की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बांगो बांध का गेट नंबर-2 भी खोला था।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.