• Home  
  • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज - संगठन - समस्या - समीक्षा

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

कोरबा, 17 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शासन के नियमानुसार प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित […]

कोरबा, 17 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शासन के नियमानुसार प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षक भर्ती, बंटवारा, भूमि संबंधी शिकायत, दिव्यांग उपकरण, राशन कार्ड, सीमांकन, शासकीय भूमि, डीएमएफ से संबंधित निर्माण कार्य, रोजगार, युक्तियुक्तकरण, विद्युत, कॉलेज फीस, स्कूल में बाउंड्रीवॉल सहित अनेक जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का जिम्मेदारीपूर्वक परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ बिना विलंब निराकरण करने तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

युक्तियुक्तकरण से संबंधित आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि यह शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रकरण को आगे राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने संबंधितों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ज्वाइनिंग नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यकतानुसार कैंप आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.