• Home  
  • सड़क के सवाल पर भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, गाली-गलौज और धमकी का वीडियो वायरल; थाने में शिकायत
- अपराध - छत्तीसगढ़ - बालोद - राजकाज - राजनीति

सड़क के सवाल पर भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, गाली-गलौज और धमकी का वीडियो वायरल; थाने में शिकायत

बालोद। गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछे जाने पर अध्यक्ष कथित तौर पर नाराज होते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर युवराज तम्बोली को जमीन में गाड़ने तक की […]

बालोद। गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछे जाने पर अध्यक्ष कथित तौर पर नाराज होते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर युवराज तम्बोली को जमीन में गाड़ने तक की धमकी दी। मामले में युवराज तम्बोली ने गुंडरदेही थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

सड़क निर्माण को लेकर पूछा था सवाल

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर युवराज तम्बोली ने गुंडरदेही के एक वार्ड में बन रही सड़क को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन से सवाल किया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो में अध्यक्ष कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन इससे पहले भी अपने कथित विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। एक समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।

अब नए विवाद के सामने आने के बाद पुराना मामला भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

थाने में दिया गया आवेदन

मामले को लेकर युवराज तम्बोली ने गुंडरदेही थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की बात कहते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

अध्यक्ष ने आरोपों से किया इनकार

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि युवराज तम्बोली द्वारा गुंडरदेही के व्यापारियों को कथित तौर पर परेशान कर पैसों की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई है।

अध्यक्ष का दावा है कि वायरल वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा हुई है। फिलहाल वे बाहर हैं और 27 अगस्त के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर जानकारी देने की बात कही गई है।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

मामले में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने वायरल वीडियो में धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.