• Home  
  • रोटरी क्लब के सदस्यों ने निगम के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण
- कोरबा - छत्तीसगढ़ - पर्यावरण - प्रेरणा - राजकाज - संगठन - सुरक्षा

रोटरी क्लब के सदस्यों ने निगम के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

कोरबा 22 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के सरस्वती स्कूल सीतामणी के पास पुलिया तक के मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के […]

कोरबा 22 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के सरस्वती स्कूल सीतामणी के पास पुलिया तक के मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के सरस्वती स्कूल सीतामणी के पास पुलिया तक के मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता विनोद गोंड़, रोटरी क्लब के सदस्य विक्रम अग्रवाल, सतनाम मन्होत्रा, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, विनोद जलान, रमेश गुप्ता, मनमोहन, गोपी, अमर सिंह, फिरतूराम, फिरत सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.