• Home  
  • कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध काष्ठ तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त
- KORBA

कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध काष्ठ तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त

लगभग 20 घनमीटर इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला, एक आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में; दूसरे ट्रक की तलाश जारी कोरबा। वन संपदा की अवैध कटाई एवं तस्करी के खिलाफ कोरबा वन मंडल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध काष्ठ परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक क्रमांक CG 23 […]

लगभग 20 घनमीटर इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला, एक आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में; दूसरे ट्रक की तलाश जारी

कोरबा। वन संपदा की अवैध कटाई एवं तस्करी के खिलाफ कोरबा वन मंडल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध काष्ठ परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक क्रमांक CG 23 J 2561 को जब्त किया है। मुखबिर तंत्र से मिली सूचना और पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा वन मंडल अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी के ए-बी एवं सी-डी टाइप क्षेत्रों में जनधन की हानि रोकने के उद्देश्य से शासन की अनुमति के तहत सूखे साल एवं बीजा प्रजाति के वृक्षों के विदोहन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि सुनील कुमार गुप्ता एवं मम्मन आरमिल, निवासी अभनपुर, रायपुर ने विभाग को गुमराह कर लगभग 20 घनमीटर इमारती लकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, का अवैध परिवहन कर क्रय-विक्रय किया।

मुख्य आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में

मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुनील कुमार गुप्ता को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वन विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न वन मंडलों में भी अवैध कटाई एवं परिवहन से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्तमान में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।

दो ट्रकों की तलाश, एक वाहन जब्त

अवैध काष्ठ परिवहन में इस्तेमाल किए गए दो ट्रकों की पहचान की गई थी। इनमें से CG 23 J 2561 को वन विभाग की विशेष टीम ने पुलिस के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से जब्त कर लिया। वहीं दूसरे वाहन CG 12 AY 0419 की तलाश में वन विभाग की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

विशेष टीम ने की घेराबंदी

वन मंडलाधिकारी डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय एवं उपवन मंडलाधिकारी एसडीओ सूर्य कांत सोनी के निर्देशन में कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम की कमान वन परिक्षेत्र बालको के अधिकारी जयंत सरकार एवं वन परिक्षेत्र पसरखेत के अधिकारी देवदत्त खांडे को सौंपी गई थी।

मुखबिर तंत्र से ट्रक के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में खड़े होने की सूचना मिलने के बाद टीम ने लगातार निगरानी रखी। लोकेशन की पुष्टि होते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन विभाग द्वारा मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई, वन उपज के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार बताए जा रहे दूसरे ट्रक की तलाश भी तेज कर दी गई है और उसके जल्द जब्त होने की उम्मीद है।

वन संपदा की सुरक्षा को लेकर कोरबा वन मंडल की यह कार्रवाई अवैध काष्ठ तस्करी के नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.