• Home  
  • मछली पालन से बढ़ेगी वन समिति की आमदनी, तालाब में छोड़ा गया बीज
- कोरबा - प्रेरणा - राजकाज - संगठन

मछली पालन से बढ़ेगी वन समिति की आमदनी, तालाब में छोड़ा गया बीज

कोरबा 25 अगस्त। जिले के मदनपुर वन प्रबंधन समिति ने वन विभाग द्वारा निर्मित तालाब में मछली पालन करने फैसला किया है। इससे समिति की जहां आमदनी बढ़ेगी, वहीं तालाब का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज अंतर्गत मदनपुर क्षेत्र में वन्य प्राणियों को […]

कोरबा 25 अगस्त। जिले के मदनपुर वन प्रबंधन समिति ने वन विभाग द्वारा निर्मित तालाब में मछली पालन करने फैसला किया है। इससे समिति की जहां आमदनी बढ़ेगी, वहीं तालाब का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज अंतर्गत मदनपुर क्षेत्र में वन्य प्राणियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के वास्ते कैंपा मद से तालाब बनाया गया है। यह तालाब अब तक वन्य प्राणियों की प्यास बुझा रहा था और खाली पड़ा था। इसे देखते हुए वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अहिबरन सिंह, उपाध्यक्ष, उप सरपंच समेत अन्य सदस्यों ने इस तालाब में मछली पालने का प्रस्ताव परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह नायक व बीएफओ पवन बिंझवार के समक्ष रखा, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में देने के बाद स्वीकार कर लिया गया, क्योंकि इस कार्य के लिए विभागीय मद से राशि का कोई प्रावधान हीं था और समिति को प्रोत्साहित भी करना था, इसलिए परिक्षेत्र सहायक ने अपनी ओर से रुपए 10 हजार की व्यवस्था कर समिति को मछली बीज खरीदकर उपलब्ध कराया, जिसे तालाब में छोड़ा गया। परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह का मानना है कि तालाब में मछली बीज बड़े होने पर समिति के आय का साधन बनेगा जिससे तालाब के रखरखाव एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में मदद मिलेगी।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.