• Home  
  • कोरबा आईटीआई रामपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यशाला, नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- KORBA

कोरबा आईटीआई रामपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यशाला, नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कोरबा, 25 मई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) रामपुर, कोरबा में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आरटीओ अतुल असैया एवं सतानंद जांगड़े ने […]

कोरबा, 25 मई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) रामपुर, कोरबा में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान आरटीओ अतुल असैया एवं सतानंद जांगड़े ने सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन की निर्धारित गति सीमा बनाए रखने तथा सड़क पर सावधानी बरतने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में प्रदीप सिंह एवं तेज सिंह, मोटर ड्राइविंग स्कूल संचालक, सहित आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने तथा स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी को गंभीरता से सुना और सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.