• Home  
  • नकली/एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग का सघन अभियान, कोरबा में कई डेयरियों की जांच
- KORBA

नकली/एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग का सघन अभियान, कोरबा में कई डेयरियों की जांच

कोरबा, 2 अगस्त 2026। प्रदेशभर में नकली एवं एनालॉग पनीर के क्रय, विक्रय और संग्रह पर प्रतिबंध के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा ने जिले के विभिन्न […]

कोरबा, 2 अगस्त 2026। प्रदेशभर में नकली एवं एनालॉग पनीर के क्रय, विक्रय और संग्रह पर प्रतिबंध के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा ने जिले के विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान वंदना सेल्स, वचन मिल्क पार्लर, अलंकार डेयरी, गणेश डेयरी, प्रभात डेयरी, रवि डेयरी, संतोष डेयरी तथा सर्वमंगला डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में कहीं भी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान नकली अथवा एनालॉग पनीर का क्रय, विक्रय, संग्रह या उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने जिले के सभी हलवाई, कैटरर्स एवं शादी-पार्टी तथा बड़े भोज कार्यक्रमों में भोजन तैयार करने वाले संचालकों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर ही कार्य करें तथा किसी भी परिस्थिति में एनालॉग पनीर का उपयोग न करें।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.