• Home  
  • मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले-पगडंडी पार कर अंतिम छोर तक पहुंचे
- KORBA

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले-पगडंडी पार कर अंतिम छोर तक पहुंचे

10 किलोमीटर पैदल चलकर जाना हाल, स्वास्थ्य अमले को दिए तत्काल राहत और निगरानी के निर्देश कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच विधायक फूलसिंह राठिया ने जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने के लिए दुर्गम गांवों का दौरा किया। उन्होंने लेमरू, नकिया, रपटा, खम्हूंन और खराखेत […]

10 किलोमीटर पैदल चलकर जाना हाल, स्वास्थ्य अमले को दिए तत्काल राहत और निगरानी के निर्देश

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच विधायक फूलसिंह राठिया ने जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने के लिए दुर्गम गांवों का दौरा किया। उन्होंने लेमरू, नकिया, रपटा, खम्हूंन और खराखेत जैसे सुदूर गांवों तक पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया।

खम्हूंन और खराखेत जैसे गांवों तक पहुंचना आसान नहीं था। विधायक को पगडंडी रास्तों से होकर गुजरना पड़ा और कई नालों को पार करना पड़ा। करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर वे गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने मलेरिया से पीड़ित लोगों का हालचाल जाना और ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

दौरे के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाओं का पर्याप्त वितरण, फॉगिंग, मच्छर नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक के इस दौरे को ग्रामीणों ने संवेदनशील पहल बताते हुए कहा कि दुर्गम रास्तों और नालों को पार कर गांव पहुंचना जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में और तेजी आएगी तथा मलेरिया नियंत्रण के प्रयास प्रभावी होंगे।

दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, जिला महामंत्री भूकेश्वर सिंह पैकरा, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, मंडल अध्यक्ष रामपुर दीनानाथ राठिया, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.