• Home  
  • साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
- आयोजन - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - राजकाज - व्यक्तित्व - शिक्षा - समीक्षा - सुरक्षा

साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कोरबा 07 अगस्त। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से सावधानी तथा कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन 6 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोड़ी बहार, कोरबा में किया गया। […]

कोरबा 07 अगस्त। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से सावधानी तथा कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन 6 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोड़ी बहार, कोरबा में किया गया।

कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित डिजिटल भारत-जागरूक छात्र, सुरक्षित भविष्य” रही। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं सुश्री आस्था शर्मा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी, सिविल लाइन रामपुर, कोरबा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह एवं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री गजेन्द्र कुमार साहू ने की।

मां के नाम पर किया गया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सम्मानित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के नामः- पूनम केवट ,मानसी पटेल, दाऊद रजक, जानवी साहू ,सपना , प्रवीण चौहान, पलक यादव, सिमरन महंत ,आकांक्षा महंत, भूमिका साहू, जानवी साहू, दिव्या ,राधिका, जानवी श्रीवास, सूर्यकार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपस्थित शिक्षकगणों में नरेंद्र कुमार चौधरी, श्रीमती गीता वैष्णव, श्रीमती कुसुम , मोनिका जैन, निधि राठौर, आकांक्षा अग्रवाल जी, श्री राम जनक मुख्य वक्ता सुश्री आस्था शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, व्ज्च्, ऑनलाइन लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन में सावधानी तथा साइबर अपराध होने पर शिकायत की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के आयोजक श्री बृदीनाथ वस्त्रकार (संयोजक) एवं श्री विवेक राजवाड़े (सह-संयोजक) ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी होना भी आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें स्वयं सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.