• Home  
  • ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मानिकपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- आयोजन - कानून - कोरबा - छत्तीसगढ़ - राजकाज - समीक्षा - सुरक्षा

ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मानिकपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 13 अगस्त। ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मानिकपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आरके गर्ग, प्राचार्या श्रीमती रचना सिंह एवं लगभग 120 छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। निरीक्षक एवं साइबर सेल प्रभारी श्री ललित कुमार चंद्रा एवं साइबर से वीरकेशवर प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को वर्तमान […]

कोरबा 13 अगस्त। ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मानिकपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आरके गर्ग, प्राचार्या श्रीमती रचना सिंह एवं लगभग 120 छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। निरीक्षक एवं साइबर सेल प्रभारी श्री ललित कुमार चंद्रा एवं साइबर से वीरकेशवर प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस प्रकार लोगों को अपनी बातों में फंसाकर अलग-अलग माध्यमों से धोखाधड़ी करते हैं तथा साइबर ठगी से बचने के लिए किन सावधानियों को अपनाना आवश्यक है। इस दौरान ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, केवायसी अपडेट के नाम पर ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश एवं लोन ऑफर, सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी, फर्जी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में उदाहरण सहित जानकारी दी गई।

साइबर सेल प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड न करें तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.