• Home  
  • मंडल प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों व परिजनों का हुआ स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- आयोजन - कोरबा - छत्तीसगढ़ - प्रेरणा - राजकाज - समस्या - समीक्षा - सुरक्षा - सेहत

मंडल प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों व परिजनों का हुआ स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कोरबा 13 अगस्त। मंडल प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कोरबा के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कार्यालय में बहुद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर […]

कोरबा 13 अगस्त। मंडल प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कोरबा के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कार्यालय में बहुद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया।

प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग एवं फिजिशियन विशेषज्ञों ने कर्मचारियों और उनके 162 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 84 कर्मचारियों का बीएमडी परीक्षण, 29 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग तथा 6 कर्मचारियों को टिटनेस का टीका लगाया गया। इसके अलावा रक्तचाप, मधुमेह, वजन, ऊंचाई एवं वेस्ट-हिप रेशियो सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी। डॉ. दिवेश कुमार ने परिवार को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखने के उपाय बताए। डॉ. शेख सिराजुद्दीन, डॉ. सुमित प्रकाश एवं डॉ. बी. प्रधान ने तनाव, मनोरोग, स्त्री रोग, सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं संतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी। 9 शिकायत दर्ज कराई गई जिनमें से कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

शिविर में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतु एस. कुमार, डॉ. अंशिका, डॉ. जोहरा, डॉ. धनंजय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सहित चिकित्सा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मजदूर कांग्रेस यूनियन के प्रतिनिधि एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.