• Home  
  • लेमरू में अजगर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की लगातार दूसरी बड़ी सफलता
- KORBA

लेमरू में अजगर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की लगातार दूसरी बड़ी सफलता

वनकर्मियों एवं प्रशिक्षित चौकीदार की विशेषज्ञता से सुरक्षित बचाया गया वन्यजीव कोरबा। बारिश के मौसम में वन्यजीवों और सरीसृपों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में वन विभाग की तत्परता ग्रामीणों के लिए राहत का कारण बनी हुई है। दूरस्थ वनांचल लेमरू में वन विभाग की टीम ने लगातार […]

वनकर्मियों एवं प्रशिक्षित चौकीदार की विशेषज्ञता से सुरक्षित बचाया गया वन्यजीव

कोरबा। बारिश के मौसम में वन्यजीवों और सरीसृपों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में वन विभाग की तत्परता ग्रामीणों के लिए राहत का कारण बनी हुई है। दूरस्थ वनांचल लेमरू में वन विभाग की टीम ने लगातार दूसरी बार सफल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी लेमरू श्री देवव्रत सिन्हा के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प अथवा अन्य सरीसृपों के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में वनकर्मियों एवं प्रशिक्षित चौकीदार ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित रखते हुए वन्यजीव को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचने दी। आवश्यक सुरक्षा एवं सावधानियों के साथ अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग का कहना है कि दिन हो या रात, ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के लिए मैदानी अमला लगातार तत्पर रहता है। लगातार दूसरी बार सफल रेस्क्यू अभियान ने वनकर्मियों एवं प्रशिक्षित चौकीदार की तत्परता, अनुभव और विशेषज्ञता को एक बार फिर साबित किया है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.