• Home  
  • *दस्तावेज सत्यापन में पास हुए B.Ed. अभ्यर्थी, जांच में सही पाई गई डिग्री* *B.Ed. की सत्यता पर उठे सवालों के बीच शिक्षा विभाग ने कराया अभिलेखों का सत्यापन*
- KORBA

*दस्तावेज सत्यापन में पास हुए B.Ed. अभ्यर्थी, जांच में सही पाई गई डिग्री* *B.Ed. की सत्यता पर उठे सवालों के बीच शिक्षा विभाग ने कराया अभिलेखों का सत्यापन*

कोरबा। पदोन्नति में B.Ed. योग्यता को लेकर उठे सवालों के बीच शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा शिक्षक अनिल रात्रे की B.Ed. मार्कशीट एवं शैक्षणिक अभिलेखों का सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट से सत्यापन कराया गया। विश्वविद्यालय ने उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान के बाद संबंधित अभिलेखों को सही एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी होना प्रमाणित किया है। 17 अगस्त […]

कोरबा। पदोन्नति में B.Ed. योग्यता को लेकर उठे सवालों के बीच शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा शिक्षक अनिल रात्रे की B.Ed. मार्कशीट एवं शैक्षणिक अभिलेखों का सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट से सत्यापन कराया गया। विश्वविद्यालय ने उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान के बाद संबंधित अभिलेखों को सही एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी होना प्रमाणित किया है।

17 अगस्त 2026 को जारी विश्वविद्यालय के सत्यापन पत्र के अनुसार अनिल रात्रे, पिता रमेश्वर प्रसाद रात्रे, रोल नंबर 01ED22BEDP2037 के नाम से B.Ed. के छह सेमेस्टर के अभिलेख विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। दिसंबर 2022 से जून 2025 तक आयोजित परीक्षाओं की सेमेस्टरवार मार्कशीट एवं उनके क्रमांक भी विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड से मेल खाते पाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने उपलब्ध अभिलेखों का मिलान कर उन्हें वास्तविक एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी अभिलेख बताया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के महासचिव ओमप्रकाश बघेल ने कुछ शिक्षकों की B.Ed. योग्यता एवं विभागीय अनुमति को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। उन्होंने सेवा अवधि में B.Ed. अध्ययन, परीक्षा में उपस्थिति तथा विभागीय अनुमति से संबंधित दस्तावेजों के मिलान की मांग की थी।

समाचारों में अनिल रात्रे का नाम सामने आने के बाद वे काफी परेशान थे। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा उन्हें गुमराह करने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा उनकी B.Ed. मार्कशीट एवं शैक्षणिक अभिलेखों का विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में अभिलेख विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड से सही पाए जाने के बाद उनकी B.Ed. उपाधि की सत्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। साथ ही अंकसूची में स्टेटस नियमित पर विश्विद्यालय ने स्पष्ट जानकारी दिया है कि पार्ट टाइम में कक्षाएं नियमित नहीं होता केवल परीक्षा में उपस्थिति नियमित होना बताया गया है। अंकसूची सत्यापन के पश्चात B.Ed. उपाधि की सत्यता के साथ-साथ सेवा अवधि में विभागीय अनुमति दिया जा सकता है। तथा पदोन्नति में उक्त योग्यता दर्ज किए जाने के संबंध में आवेदन मान्य किया जाना उचित होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.