• Home  
  • डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम, सुशासन बना सरकार की पहचान : मुख्यमंत्री
- देश-विदेश - ब्रेकिंग न्यूज़

डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम, सुशासन बना सरकार की पहचान : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार सुशासन, डिजिटल तकनीक, खनिज संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करना है और इसी उद्देश्य के साथ हर क्षेत्र […]

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार सुशासन, डिजिटल तकनीक, खनिज संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करना है और इसी उद्देश्य के साथ हर क्षेत्र में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ खनिज ऑनलाइन 2.0 और डीएमएफ पोर्टल 2.0 लागू किए गए हैं। अब तक 82 हजार से अधिक विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। खनिज ब्लॉकों की पारदर्शी नीलामी, लीथियम जैसे रणनीतिक खनिजों के विकास तथा नई रेत नीति के माध्यम से खनिज प्रबंधन को अधिक जवाबदेह बनाया गया है। साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल अधोसंरचना के विस्तार के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में 829 मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। वहीं, भारतनेट फेज-3.0 के माध्यम से हजारों ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण के जरिए शिक्षकविहीन विद्यालयों की समस्या दूर की गई है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिकांश परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में भी राज्य ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 528 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट, ऑटो म्यूटेशन, मॉडल स्मार्ट रजिस्ट्री कार्यालय और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 435 प्रशासनिक सुधार लागू किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को भी समान महत्व दे रही है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं, जिससे राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई मजबूती मिली है।

अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.