• Home  
  • 20 साल की सजा काट रहे बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
- देश-विदेश - ब्रेकिंग न्यूज़

20 साल की सजा काट रहे बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बिलासपुर 20 जुलाई 2026: बिलासपुर केंद्रीय जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी, जो कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। आज सोमवार को बंदी की तबीयत अचानक […]

बिलासपुर 20 जुलाई 2026: बिलासपुर केंद्रीय जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी, जो कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। आज सोमवार को बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है, जो पचपेड़ी थाना क्षेत्र के विद्याडीह टांगर का रहने वाला था। वह नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया गया था और अदालत ने उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, प्रभु कुमार मनहर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और उसका उपचार केंद्रीय जेल अस्पताल में किया जा रहा था।

सोमवार को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे सिम्स अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2024 को आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच और न्यायालयीन सुनवाई के बाद उसे दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और नियमानुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.