• Home  
  • कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरों पर सिंहदेव ने दी सफाई
- देश-विदेश - ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरों पर सिंहदेव ने दी सफाई

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष बनाने के मामले में बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों को भी खारिज किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर सिंहदेव ने कहा कि वह […]

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष बनाने के मामले में बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों को भी खारिज किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर सिंहदेव ने कहा कि वह किसी दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल कांग्रेस हाईकमान का पूरा ध्यान उन राज्यों पर है, जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ संगठन को लेकर अभी कोई चर्चा शुरू नहीं हुई है।

सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के सामने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और अन्य राज्यों की रणनीति फिलहाल प्राथमिकता है। हालांकि उन्होने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फैसलों में बहुत अधिक देरी भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अभी तक दिल्ली में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.